{"_id":"6841f39b14c9aa3be80e1960","slug":"a-young-man-fell-from-a-train-and-died-during-treatment-in-the-hospital-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-5845-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ट्रेन से गिरा युवक, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ट्रेन से गिरा युवक, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लोनी। ट्रेन में बैठकर शामली जा रहा युवक लोनी स्टेशन के पास अचानक गिर गया। गिरने से चोटिल हुए युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक लोनी में अपने मामा के घर आया था। शामली के गांव बुकराड़ा में रहने वाले अरशद परिवार के साथ रहते थे। वह दिल्ली में वेल्डिंग का काम करते थे। वह अपनी मां यासमीन के साथ लोनी अपर कोट अपने मामा के यहां आए थे। उनके भाई बिलाल ने बताया कि भाई किसी काम के लिए कैराना जाने के लिए लोनी रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। वह दिल्ली से शामली जाने वाली ट्रेन 74021 में जा रहे थे। ट्रेन के गुजर जाने के बाद रेलवे स्टेशन से कुछ दूर लोगों की भीड़ देख आरपीएफ कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्हें रेलवे ट्रैक पर युवक अरशद को पड़ा हुआ देखा। युवक के दोनों पैर कटे हुए थे। आरपीएफ कर्मियों ने घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरपीएफ प्रभारी नकुल कुमार का कहना है कि मामले में परिजन की ओर से शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।