{"_id":"6834c5739ee32350310790a0","slug":"a-young-man-drowned-in-a-canal-while-bathing-search-continues-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-106126-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नहाते समय नहर में डूबा युवक, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नहाते समय नहर में डूबा युवक, तलाश जारी
विज्ञापन
मुरादनगर। दोस्तों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए आया एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। गोताखोर युवक की तलाश कर रहे हैं।
दिल्ली के हर्ष विहार कॉलोनी निवासी जतिन (27) पुत्र वीरपाल सिंह रविवार शाम अपने दोस्त राहुल व विवेक के साथ मुरादनगर स्थित गंगनहर में नहाने के लिए आए थे। वह नहर में नहाते समय गहरे पानी में पहुंच गए और डूबने लगे। अपने को डूबता देखकर जतिन ने शोर मचाया। शोर सुनकर वहां पर मौजूद युवकों ने उसे बचाने का भरकस प्रयास किया, लेकिन वह पानी के तेज बहाव में बह गए। पुलिस गोताखारों की मदद से युवक की तलाश कर रही है। इसके अलावा 23 मई को नहर में डूबे बासु पुत्र मनवीर निवासी फिरोज मोहनपुर नंदग्राम गाजियाबाद का भी पता नहीं चल सका है। पुलिस गोताखोरों की मदद से उनकी भी तलाश कर रही है।