फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A young man died due to electric shock from an e-rickshaw, declared dead in emergency

Ghaziabad News: ई-रिक्शा से करंट लगने से हुई युवक की मौत, इमरजेंसी में मृत घोषित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
A young man died due to electric shock from an e-rickshaw, declared dead in emergency
गाजियाबाद।
विज्ञापन

एमएमजी अस्पताल में बुधवार को इमरजेंसी में दो माह की बच्ची सहित एक युवक मृत अवस्था में लाया गया। गौशाला फाटक से आए 25 वर्षीय युवक इमरान की मौत करंट लगने से हुई थी। इसके अलावा सड़क हादसे में गंभीर घायल 50 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस लेकर आई थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में बुधवार को गौशाला फाटक से सुबह साढ़े छह बजे एक युवक को लेकर उसका भाई पहुंचा। भाई सलीम ने बताया कि किराये के घर के नीचे ही ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन बना रखा है। उसने बताया कि एक ई-रिक्शा में करंट दौड़ रहा था। भाई नंगे पैर थे जैसे ही उन्होंने रिक्शा पकड़ा करंट लगा। झटके के बाद वह रिक्शे में और चिपक गया। इसके बाद उसकी गंभीर हालत हो गई। गोद में लेकर वह अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसने बताया कि इस सेंटर पर 15-20 ई-रिक्शा चार्ज होने के लिए रात में आते हैं। वहीं दो माह की बच्ची के पिता आकाश ने बताया कि बच्ची में जन्मजात दोष था और उसके ब्रेन के विकास सहित शरीर का भी विकास नहीं हो पाया था। दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसे मंगलवार को ही घर लाए थे। बुधवार को अचानक उसकी हालत गंभीर हो गई अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीएएस डॉ. राकेश ने बताया कि दो के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया है और तीसरे शव को मोर्चरी में रखा गया है।
विज्ञापन

बच्चे के लिए एक घंटे तक नहीं मिली एंबुलेंस
एमएमजी अस्पताल बम्हैटा निवासी शालू को अपने बच्चे के लिए समय पर एंबुलेंस नहीं मिली। उन्होंने बताया कि वह अपने एक साल बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर आई थीं। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि बच्चे के दिमाग में सूजन है और हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन उनको एंबुलेंस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। ड्यूटी पर तैनात ईएमओ बच्चे को प्राथमिक उपचार देते रहे। इस दौरान अस्पताल स्टाफ को कई बार एंबुलेंस भेजने के लिए कहा गया, लेकिन जवाब मिला कि कोई वाहन उपलब्ध नहीं है। अंतत: वह निजी एंबुलेंस की व्यवस्था करके बच्चे को अन्य अस्पताल लेकर गईं। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि कई बार शिकायत मिली है इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वर डाउन पर्ची बनने में परेशानी
संयुक्त जिला अस्पताल में सर्वर डाउन होने की वजह से ऑनलाइन पर्ची बनने में परेशानी हुई। दो घंटे तक ऑनलाइन पर्ची में दिक्कत रही बाद में हाथ से पर्ची बनाई गई। कुछ देर बाद इंटरनेट सेवा बहाल होने के बाद पर्ची बननी शुरू हुई। सीएमएस डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि बरसात और आंधी-तूफान की वजह से तार टूट गए थे और इंटरनेट सेवा बाधित हो रही थी। उसे ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed