{"_id":"6a233a7a5da238d99307c775","slug":"a-year-ago-the-milk-trader-was-hit-by-revenge-for-the-ankur-murder-case-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-19764-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एक साल पहले अंकुर हत्याकांड के बदले की चपेट में आए दूध कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एक साल पहले अंकुर हत्याकांड के बदले की चपेट में आए दूध कारोबारी
विज्ञापन
लोनी। गनौली गांव निवासी गोपाल अपने भाई अंकुर की हत्या का बदला लेने के लिए गांव के ही सैंकी के खिलाफ साजिश रची थी, लेकिन उसने जेल से छूटने के बाद घर से निकलना बंद कर दिया। इसके बाद गोपाल ने सैंकी के छोटे भाई की हत्या की साजिश रची। अब गोपाल का दोस्त सौरभ था। वहीं, सैंकी के भाई का दोस्त दूध कारोबारी ओंकार का बेटा देवांश है। देवांश और सैंकी का भाई दोनों 20 मई को कार से एक साथ है। इसी सूचना पर गोपाल ने अपने दोस्त सौरभ समेत अन्य के साथ पीछा किया था। यह बात मोहित ने पुलिस के सामने बताई।
पुलिस ने बताया कि 20 मई को कार में कारोबारी का बेटा देवांश अकेला था और किसी तरह भागकर जान बचाई थी। घटना के बाद पुलिस को शिकायत की गई थी। 29 मई को विक्की के घर पर पंचायत बुलाई और वहां पर बेटे की हत्या की बात सुनकर कारोबारी आपा खो बैठे और उन्होंने सौरभ व उसके पिता से अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। पंचायत में पिटाई के बाद सौरभ अपने दोस्त गोपाल से मिला और घटना बताई। इसके बाद गोपाल ने दूध कारोबारी की हत्या की साजिश सौरभ समेत अन्य सभी दोस्तों के साथ रच डाली। इन सभी को गोपाल ने बताया कि उनके खेत बिकेंगे तो सभी को 10-10 लाख रुपये भी दिए जाएंगे। इसके बाद 30 मई को वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि गोपाल के भाई अंकु़र की करीब एक साल पहले हत्या हुई थी और उसका शव कई दिन बाद मिला था। उसी के बाद गांव में बदले की चिंगारी उठी थी और इसकी चपेट में दूध कारोबारी आ गए। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि अंकुर हत्याकांड में पुलिस ने चार्जशीट लगाकर आरोपी को जेल भेज दिया था।
-- -- -
गिरफ्तारी नहीं होने पर इनाम बढ़ाया जाएगा
डीसीपी ग्रामीण ने बताया कि इस घटना में शामिल सभी पांच आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम है और अब भागे हुए आरोपियों पर इनाम बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। आरोपियों की संपत्ति की भी जांच की जाएगी और यदि कुछ कमी पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दिल्ली एनसीआर समेत अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही है।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी में नाबालिग के साथ यौन शोषण के मामले में रोष मार्च निकालते संगठन। स्वयं- फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ