फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A worker working on an electric pole came in contact with a high tension line and died

Ghaziabad News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया बिजली पोल पर काम कर रहा कर्मी, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
A worker working on an electric pole came in contact with a high tension line and died
लोनी।
विज्ञापन

बंथला चिरोड़ी गांव मार्ग स्थित बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली लाइन का फाल्ट ठीक कर रहे संविदाकर्मी राजू (34) हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। विभाग ने परिवार को आर्थिक मुआवजा दिलाने का आश्वासन देते हुए मामले की जांच कराने की बात कही है।

बृज विहार बंथला निवासी राजू (34) करीब सात वर्षों से ऊर्जा निगम में संविदा कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार शाम करीब सात बजे बंथला चिरौड़ी मार्ग स्थित आदेश नगर कॉलोनी के पास बिजली खंभे पर ट्यूबवेल के तार जोड़ने गए थे। परिजनों ने बताया कि खंभे पर चढ़ने से पहले उन्होंने शटडाउन ले लिया था। खंभे पर काम करने के दौरान वह पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने पर वह जमीन पर गिर गए। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

घटना की सूचना परिजनों, पुलिस और ऊर्जा निगम के अधिकारियों की दी गई। घायल राजू को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अधीक्षण अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने पीड़ित परिवार को विभाग की ओर से आर्थिक मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की हरसंभव सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed