{"_id":"697e5fddd65e44f8140968d8","slug":"a-woman-was-forced-to-live-under-the-open-sky-for-five-days-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-814334-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पांच दिनों से खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पांच दिनों से खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर महिला
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर में 27 जनवरी की सुबह मकान मालिक ने एक किरायेदार महिला का सामान कमरे से सड़क पर फेंक दिया। विरोध करने पर आसपास की महिलाओं और युवकों से पिटाई कराने का भी आरोप है। चार पुलिस अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और मकान में वापस भेजने की जिद पर अड़ी है। हालात ये हैं कि पांच दिनों से सड़क पर सामान लेकर पीड़िता इंसाफ की राह ताक रही हैं और खुले आसमान के नीचे अपने सामान के साथ खड़ी हैं।
प्रताप विहार क्षेत्र में 38 वर्षीय महिला एक मकान में करीब दो वर्षों से रह रही है। आरोप है कि 27 जनवरी को मकान मालिक ने तीन युवकों और चार महिलाओं को कमरे में बुलाया जिन्होंने पीड़िता की पिटाई की। पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में महिला ने बताया कि आरोपियों ने छत से फेंकने का प्रयास किया। उनकी सोने की अंगूठी और कुछ सामान भी लूट लिया। पीड़िता ने पुलिस चौकी, पुलिस आयुक्त और विजयनगर थाना पुलिस से भी इंसाफ की गुहार लगाई है। इसके बावजूद किसी ने सुनवाई नहीं की। चेतावनी दी कि जब तक सामान कमरे में नहीं रखा जाता, तब तक वह सामान सड़क से नहीं हटाएंगी। उधर, विजयनगर पुलिस का कहना है कि किराये और बिजली के बिल का भुगतान लंबित है, मामले की जांच की जा रही है।