फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A thief entered the house posing as a relative and stole Rs 9 lakh.

Ghaziabad News: रिश्तेदार बताकर घर में घुसे चोर ने नौ लाख रुपये चुराए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
A thief entered the house posing as a relative and stole Rs 9 lakh.
मसूरी। वेव सिटी के यासीनगढ़ी में रिश्तेदार बनकर आया युवक घर में घुस गया। घर में मौजूद दो बच्चों को 20-20 रुपये देकर चाऊमीन खाने के लिए घर से बाहर भेज दिया। शातिर ने छेनी से अलमारी का ताला तोड़कर करीब नौ लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना गुरुवार शाम की है। मामले में राशिद अली ने वेव सिटी पुलिस को फोन पर शिकायत की है।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि राशिद अली निवासी यासीनगढ़ी डासना के मुताबिक वह वेव सिटी पैंठ में प्याज बेचते हैं। गुरुवार को डासना में वह पैंठ में प्याज बेचने गए थे। उनकी पत्नी भी पैंठ बाजार से घर का सामान लेने गई थी। उनके दो बच्चे एक 10 वर्ष का व दूसरा 7 वर्ष का घर पर मौजूद थे। बृहस्पतिवार शाम एक युवक उनके घर पहुंचा और उसने बच्चों को रिश्तेदार खालू बताया और उनकी मां के बारे में पूछा, बच्चों ने मां के पैंठ में जाने की बात कही तो बातों में उलझाकर उसने दोनों बच्चों को 20-20 रुपये देकर चाऊमीन खाने घर से बाहर भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने आलमारी का ताला छेनी से तोड़कर उसमें रखे 9 लाख रुपए चोरी कर लिये। मौके पर पीड़ित को छेनी भी मिली है। राशिद अली ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने एक मकान जो यासीनगढ़ी में था बेचा था। इसकी रकम घर की अलमारी में रखी थी। बताया जा रहा है कि घटना में तीन बदमाश शामिल थे, दो युवक बाइक पर अन्य स्थान पर खड़े थे। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, जांच की जा रही है। जांच करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed