फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A tenth class student jumped from the seventh floor in Ghaziabad Kavinagar

Ghaziabad: नाराज होकर घर से निकली, सातवीं मंजिल से कूदी दसवीं की छात्रा; नाराजगी की वजह कर रही हैरान

Sun, 14 Jul 2024 10:59 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 14 Jul 2024 10:59 PM IST
सार

एसीपी कवि नगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को साढ़े आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक किशोरी गोर होम्स में सातवीं मंजिल से कूद गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन में शुरू कर दी। 

विज्ञापन
A tenth class student jumped from the seventh floor in Ghaziabad Kavinagar
10वीं की छात्रा की मौत - फोटो : istock

विस्तार

गाजियाबाद के कवि नगर थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंतीपुरम की रहने वाली दसवीं की छात्रा ने रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे गौर होम्स सोसायटी की सातवीं मंजिल से कूद कर अपनी जान दे दी। बताया गया है कि छात्रा का परिजनों से सहेली के घर से देरी से निकलने को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद वह नाराज होकर गोर होम्स पहुंची और गुस्से में वह सातवीं मंजिल से कूद गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन

एसीपी कवि नगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को साढ़े आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक किशोरी गोर होम्स में सातवीं मंजिल से कूद गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन में शुरू कर दी। परिजनों ने पहले ही किशोरी को अस्पताल में भर्ती करा था। जहां उसको चिकित्सक ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि छात्रा को परिजनों ने पढ़ाई लिखाई और सहेली के पास से देरी से आने को लेकर डांट दिया था। जिसके बाद वह गुस्से में आकर मंजिल से कूद गई।  छानबीन में सामने आया है कि महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। वह अपने पति से अलग मायके में अपनी मां के पास रहती है। घटना से पहले वह अपने घर से मोबाइल लेकर आई थी। पुलिस विभिन्न पहलुओं से भी मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed