फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A teenager was gang-raped in a hotel on the pretext of getting ration

Ghaziabad News: राशन दिलाने के बहाने होटल में किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
A teenager was gang-raped in a hotel on the pretext of getting ration
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी राशन लेने घर से बाजार के लिए निकली। रास्ते में किशोरी का परिचित मिला और राशन दिलाने के बहाने नवयुग मार्केट स्थित एक होटल में ले गया। जहां आरोपी युवक ने अपने परिचित को भी बुला लिया। दोनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर भगा दिया। नगर कोतवाली पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। डीसीपी धवन जायसवाल ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र सौंपा है। पीड़ित के मुताबिक उनकी 14 वर्षीय बेटी 15 मई की दोपहर राशन का सामान लेने घर से बाजार के लिए निकली। रास्ते में कैला भट्ठा निवासी युवक किशोरी को मिला और राशन दिलवाने का आश्वासन दिया। आरोपी उनकी बेटी को बाइक पर बैठाकर नवयुग मार्केट स्थित एक होटल में ले गया। आरोप है कि युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बनाई। इसके साथ ही युवक ने अपने दोस्त को भी होटल में बुला लिया और उसने भी किशोरी से छेड़छाड़ की। किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने तमंचा तान दिया और डरा धमकाकर हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म किया। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त को बताया कि नगर कोतवाली पुलिस को कई बार इस बाबत शिकायती पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को पीड़ित अपनी बेटी के साथ पुलिस आयुक्त से मिले। जिनके आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्जकर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed