फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A student was caught cheating with the help of a chit in Multani Mal College

Ghaziabad News: मुलतानी मल कॉलेज में पर्ची से नकल करते एक छात्र को पकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
A student was caught cheating with the help of a chit in Multani Mal College

विज्ञापन
गाजियाबाद। सीसीएसयू की विषम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान यूनिवर्सिटी के उड़न दस्ते ने मुलतानी मल मोदी कॉलेज में चेकिंग की तो एक छात्र को पर्ची से नकल करते हुए पकड़ा। छात्र उत्तर पुस्तिका में नकल करके दो प्रश्नों के उत्तर भी लिख चुका था।
उड़न दस्ते ने पर्ची, उत्तर पुस्तिका समेत अन्य सामग्री को कब्जे में लेकर इसकी रिपोर्ट यूनिवर्सिटी को भेजी। उड़न दस्ते के अगुवा प्रो. विनय चिकारा ने बताया कि जिले के 10 से अधिक काॅलेजों में उड़न दस्ते ने चेकिंग की। इस दौरान कई जगह कैमरों को ठीक कराया गया। कई छात्र अनुचित सामग्री लेकर कक्ष में पहुंचे थे, उनको चेतावनी देकर छोड़ा गया। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

----------
-दो पालियों में 49 रहे गैरहाजिर : एमएमएच कॉलेज में विषम सेमेस्टर की दो पालियों में आयोजित परीक्षा में 49 छात्र-छात्राएं गैरहाजिर रहे। कॉलेजों की ओर से यूनिवर्सिटी को इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएमएच कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय सिंह ने बताया कि पहली पाली में 518 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था, इसमें 487 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और 31 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 800 छात्रों का पंजीकरण था, इसमें 782 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी और 18 ने छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed