{"_id":"662d8053460f8a7a0707c347","slug":"a-speeding-truck-hits-a-doctor-riding-a-scooter-and-crushes-him-he-dies-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-108380-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार चिकित्सक को टक्कर मारकर रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार चिकित्सक को टक्कर मारकर रौंदा, मौत
विज्ञापन
कौशांबी। थाने के पास होटल रेडिसन ब्लू के सामने शुक्रवार दोपहर ढाई बजे करीब तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार चिकित्सक को टक्कर मारकर रौंद दिया जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक घटनास्थल से ट्रक लेकर भागने लगा। वाहन चालकों ने पीछा कर उसे घेर लिया। चालक ट्रक लॉक करके भाग गया। कौशांबी पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चालक पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है।
सेक्टर-3 रचना वैशाली निवासी धर्मवीर ने बताया कि वह पत्नी डॉ. कुसुम सिंह के साथ स्कूटी से घर जा रहे थे। रेडिसन होटल के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। वह दोनों सड़क पर गिर गए। इसके बाद चालक ने ट्रक दौड़ाते हुए चिकित्सक कुसुम को पहिए के नीचे कुचल दिया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को वैशाली के निजी अस्पताल में भेजा। वहां डॉक्टर ने कुसुम को मृत घोषित कर दिया जबकि उनका प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि चालक की तलाश कर रहे हैं। ट्रक को कब्जे में लिया है। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।