{"_id":"66e6042c5874c072c80d56b4","slug":"a-sick-person-committed-suicide-by-hanging-himself-from-a-fan-in-pappu-colony-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-111958-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पप्पू काॅलोनी में बीमार व्यक्ति ने पंखे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पप्पू काॅलोनी में बीमार व्यक्ति ने पंखे से लटककर दी जान
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की पप्पू काॅलोनी में शनिवार को घर में 50 साल के व्यक्ति का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कमरे में जांच की। मौके से कोई नोट नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि वह बीमार रहते थे और नशे की भी लत थी।
मदनपाल (50) पुत्र जगदीश गली नंबर-7 पप्पू काॅलोनी में परिवार के साथ रहते थे। शनिवार को परिवार के सदस्य बाहर गए थे। दोपहर में पत्नी और बेटे घर पहुंचे तो काफी देर तक उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। शक होने पर खिड़की से देखा तो वह पंखे से उनका शव लटका था। बेटे ने पुलिस को सूचना दी। एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। परिजनों से पूछताछ में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है।