{"_id":"69efc45a7642e6cb030e39a3","slug":"a-population-of-250000-will-have-to-wait-for-ganga-water-until-may-15-ghaziabad-news-c-30-gbd1037-873275-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ढाई लाख की आबादी को 15 मई तक करना होगा गंगाजल का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ढाई लाख की आबादी को 15 मई तक करना होगा गंगाजल का इंतजार
विज्ञापन
गाजियाबाद। प्रताप विहार और विजयनगर के लोगाें को गंगाजल की आपूर्ति के लिए अब 15 मई तक इंतजार करना होगा। बिछाई गई लाइन में लीकेज की समस्या को अभी कार्यदायी संस्था दूर नहीं कर सकी है। दूसरी ओर गर्मी बढ़ने पर लोगों को पानी की जरूरत पड़ रही है।
प्रताप विहार और विजयनगर की करीब ढाई लाख की आबादी को अभी नगर निगम से पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसमें ट्यूबवेल खराब होने से लेकर अन्य समस्याएं आम हैं। इन लोगों की समस्या को देखते हुए जल निगम ने सिद्धार्थ विहार गंगाजल प्लांट से प्रतिदिन 10 एमएलडी पानी की आपूर्ति देने के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू किया था।
इस योजना पर करीब 17 करोड़ खर्च होना है। जल निगम ने मार्च के शुरू में लोगों को गंगाजल की आपूर्ति देने का दावा किया था, लेकिन टेस्टिंग में लीकेज की समस्या आ गई। अब इसको दूर करने के चक्कर में कार्यदायी संस्था ने अप्रैल का महीना भी निकाल दिया।
विज्ञापन
जल निगम के एक्सईएन ब्रहमानंद ने बताया कि अधिक गर्मी के कारण कार्य की गति धीमी हो गई है। प्रयास किया जा रहा है कि लीकेज समेत अन्य समस्याओं को 15 मई तक दूर कर लोगों को आपूर्ति दी जा सके।
सिद्धार्थ विहार तक हो रही पानी की आपूर्ति
लाइनपार फेडरेशन के अध्यक्ष आरके आर्य ने बताया कि विधायक और अधिकारियों को गंगाजल आपूर्ति कराने के लिए कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है। वर्तमान में निगम की सप्लाई अच्छी नहीं है। कभी मोटर फुंकने तो कभी किसी अन्य समस्या से निर्बाध आपूर्ति नहीं हो पाती। नई पाइपलाइन से केवल सिद्धार्थ विहार तक ही आपूर्ति हो पा रही है। प्रताप विहार और विजयनगर की बड़ी आबादी को गंगाजल की आपूर्ति मिलने पर राहत मिलेगी।