{"_id":"696e95c36a913aa8310f324f","slug":"a-policeman-posted-in-rae-bareli-has-been-accused-of-embezzling-rs-316-lakh-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-14632-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: राय बरेली में तैनात पुलिसकर्मी पर 3.16 लाख रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: राय बरेली में तैनात पुलिसकर्मी पर 3.16 लाख रुपये हड़पने का आरोप
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर दो सी स्थित मेट्रो स्यूट्स सोसायटी निवासी बीपी भास्कर ने राय बरेली के पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात सिपाही पर रकम हड़पने का आरोप लगाया है। वर्ष 2025 में सिपाही व उनके पिता ने 3.46 लाख रुपये उधार लिए। तकादा करने पर केवल 30 हजार का भुगतान करने और चेक बाउंस होने के बाद धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत डीसीपी ट्रांस हिंडन कार्यालय में की गई है।
पुलिस को दी तहरीर में बीपी भास्कर ने बताया कि आरोपी सिपाही पूर्व में परिवार के साथ टीलामोड़ के पसौंडा में रहता था। वर्तमान में वह लोनी के अंकुर विहार में रहता है। पुराना परिचय होने की वजह से वर्ष 2025 में सिपाही ने जरूरत बताकर उनसे 3,46,500 रुपये उधार लिए थे। कुछ समय बाद जब उन्होंने रकम वापस मांगी तो आरोपी सिपाही ने दो बार में 30 हजार रुपये उनके बैंक खाते में भेज दिए। इसके अलावा बकाया रकम के पांच चेक उन्हें दे दिए और सभी को एक जुलाई 2025 को बैंक में लगाने को कहा। बताया कि तीन चेक बाउंस हो गए, जिनका वाद कोर्ट में विचाराधीन है। वहीं दो चेक ओवरराइटिंग के चलते पास नहीं किए गए। जब उन्होंने इसके बारे में सिपाही और उनके पिता को बताया, तो आरोप है कि दोनों ने धमकी देना शुरू कर दिया। झूठे मुकदमे में फंसाने और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित ने बताया कि सिपाही वर्ष 2016 में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में भी आरोपी रह चुका है। डीसीपी निमिष पाटील ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच अधिकारी रुपयों के लेनदेन से जुड़े साक्ष्य खंगाल रहे हैं। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।