{"_id":"69b30b40289668c11f05f2a4","slug":"a-photo-of-a-hindu-child-wearing-a-cap-and-having-iftar-was-posted-on-social-media-sparking-controversy-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1001-138275-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हिंदू बच्चे को टोपी पहनाकर इफ्तारी का फोटो सोशल मीडिया पर डाला, विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हिंदू बच्चे को टोपी पहनाकर इफ्तारी का फोटो सोशल मीडिया पर डाला, विवाद
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छिद्दापुरी में रोजा इफ्तारी के समय पांच वर्षीय हिंदू बच्चे को टोपी पहनाकर उसकी फोटो वाट्सएप स्टेटस पर लगाने से माहौल गरमा गया। जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोश में कोतवाली पहुंचे और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ सख्त कार्रवाई की मांग उठी। पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र को हिरासत में ले लिया है।
मोहल्ला छिद्दापुरी में रहने वाले व्यक्ति के घर उसके पुत्र ने बुधवार शाम रोजा इफ्तारी के दौरान पड़ोसी पांच वर्षीय हिंदू बच्चे को टोपी पहनाकर उसकी फोटो खींची। जिसे उसके दूसरे पुत्र ने सोशल मीडिया पर डाल दिया। कुछ समय बाद यह फोटो बच्चे के परिजनों तक पहुंची तो परिवार ने हंगामा शुरू कर दिया। सुबह होते ही परिजन शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे। सूचना मिलते ही अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, हिंदू रक्षा दल और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने घटना को गंभीर बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए पिता और एक पुत्र को हिरासत में ले लिया है। वहीं दूसरा पुत्र, जिसने फोटो सोशल मीडिया पर डाली थी, कार्रवाई से बचने के लिए फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फरार युवक की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान गौरव राघव, रविंद्र शर्मा, सौरभ चौहान, गौरव शर्मा, अजय राघव, धर्मवीर प्रजापति, वंश प्रताप सिंह और इंद्र कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।