{"_id":"6b013260046fa4ddca00fc07","slug":"a-person-in-a-car-opened-fire-at-three-locations-in-shalimar-garden-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: शालीमार गार्डन में कार सवार ने तीन जगह की फायरिंग, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: शालीमार गार्डन में कार सवार ने तीन जगह की फायरिंग, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Sat, 21 Nov 2026 11:25 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:25 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद फायरिंग मामला
- फोटो : अमर उजाला
साहिबाबाद थाना क्षेत्र में कार सवार एक युवक ने रातभर तीन अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। आरोपी ने रात आठ बजे से सुबह 5:15 बजे के बीच वारदातों को अंजाम दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने रात करीब आठ बजे शरद चौधरी की दुकान एस-38 के पास पहली बार गोली चलाई। इसके बाद रात 2:15 बजे एस-11 के पास शरद चौधरी के घर के बाहर खड़ी कार को निशाना बनाकर फायरिंग की। तीसरी घटना सुबह करीब 5:15 बजे शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 स्थित दयानंद पार्क के पास हुई।
विज्ञापन
एक ही रात में तीन स्थानों पर फायरिंग की घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत है। लोगों ने रात की पुलिस गश्त और चेकिंग व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार ने बताया कि सीसीटीवी का आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं।
विज्ञापन
