{"_id":"6837664fac8406e67d0643bc","slug":"a-person-arrested-for-selling-fake-paint-by-pasting-companys-sticker-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-5522-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कंपनी का स्टीकर लगाकर नकली पेंट बेचने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कंपनी का स्टीकर लगाकर नकली पेंट बेचने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
लोनी। रूपनगर कॉलोनी स्थित ब्रांडेड कंपनी का स्टीकर लगाकर नकली पेंट बनाने वालों पर छापामारी करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पेंट कंपनी के अधिकृत अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टीम ने दुकान व गोदाम से स्टीकर लगी 23 नकली पेंट की बाल्टी बरामद की हैं।
एशियन पेंट्स लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि अनुज सिंह ने बताया कि लोनी रूपनगर स्थित दुकान नितिन पेंट्स वर्क्स में कंपनी के ब्रांडेड पेंट के नाम पर नकली पेंट बेचा जा रहा है। पुलिस ने दुकान पर छापामारी की तो दुकान और करीब दो सौ मीटर दूर स्थित गोदाम से 23 बाल्टी नकली पेंट बरामद हुआ। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मौके से दुकान मालिक नितिन निवासी राम विहार लोनी को गिरफ्तार कर कापी राइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।