{"_id":"695573c0f16d4f95210ec139","slug":"a-memorandum-was-submitted-demanding-facilities-in-the-vegetable-market-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-108181-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सब्जी मंडी में सुविधाओं की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सब्जी मंडी में सुविधाओं की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के हापुड़ मार्ग पर गांव गदाना स्थित सब्जी मंडी में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर किसानों और आढ़तियों ने मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपा।
सब्जी मंडी आढ़ती समिति के महामंत्री मेहराज कुरैशी, उपाध्यक्ष वेदपाल सिंह और भाकियू नेता पप्पी नेहरा के साथ किसान और आढ़ती एकत्रित होकर मंडी समिति के सचिव संतशरण सिंह से मिले और ज्ञापन सौंपा। पप्पी नेहरा ने बताया कि मंडी में पेयजल, शौचालय, सड़कें, पथ प्रकाश व्यवस्था आदि सहित कई मूलभूत सुविधाओं का आभाव है। कई बार सुविधाओं की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मंडी आने वाले किसानों और आढ़तियों के लिए एक विश्राम स्थल, पेयजल, शौचालय, कैंटीन व अलाव की व्यवस्था किए जाने की मांग भी की। इस अवसर पर चांद कुरैशी और मनीष चौधरी समेत कई किसान और आढ़ती मौजूद रहे।