{"_id":"6905166001f1650bf4074436","slug":"a-man-was-duped-of-rs-550-lakh-on-the-pretext-of-huge-profits-in-the-share-market-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-107626-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 5.50 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 5.50 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के गांव बेगमाबाद निवासी युवक हकेन्द्र से शातिर ने शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 5.50 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
बेगमाबाद के रहने वाले हकेन्द्र के अनुसार कुछ समय पूर्व उनकी मुलाकात एक युवक से हुई थी। मेलजोल के बाद युवक ने हकेन्द्र को शेयर मार्केट में निवेश करने पर मोटे मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद हकेन्द्र ने लगभग 5.50 लाख रुपये आरोपी को ट्रांसफर कर दिए। बहुत समय तक भी जब कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला तो हकेन्द्र को ठगी का अहसास हुआ। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि तहरीर के अनुसार धर्मेन्द्र सिंह निवासी लखनऊ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इसके अलावा शातिरों ने गांव फफराना निवासी दिव्यांग नीरज कुमार का डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 80 हजार रुपये साफ कर दिए। खाते से रकम निकासी का मैसेज मिलने पर नीरज कुमार को घटना की जानकारी हुई। नीरज कुमार ने थाने में घटना की तहरीर दी है।