फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   a man viral video by writing the name of the married woman on the chest

मनचले ने विवाहिता का नाम सीने पर लिखकर वीडियो किया वायरल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
a man viral video  by writing the name of the married woman on the chest
ककोड़। मनचले ने विवाहिता का नाम अपने सीने पर लिखकर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने अपने भाई, पिता के साथ मिलकर पीड़ित परिवार के साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र ककोड़ निवासी एक मनचले ने विवाहिता का नाम अपने सीने पर लिखकर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होने पर विवाहिता के परिजनों को मामले की जानकारी हुई। बताया गया जब पीडि़ता और उसके ससुरालियों ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपने भाई और पिता के साथ मिलकर पीडि़ता और ससुरालियों के साथ मारपीट की। ककोड़ थाना के प्रभारी निरीक्षक मिथलेश कुमार उपाध्य ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर वीडियो वायरल करने के आरोपी देवेंद्र पुत्र गजे सिंह, उसके भाई वैद्य और पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed