फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   A man has been arrested for allegedly engaging in objectionable behavior in the holy sarovar at Golden Temple

गोल्डन टेंपल में रील बनाने वाला गिरफ्तार: मुस्लिम युवक ने पवित्र सरोवर में किया था कुल्ला, पुलिस को शिकायत

Sun, 25 Jan 2026 01:36 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 25 Jan 2026 01:36 PM IST
सार

आरोपी सुव्हान 15 जनवरी को अमृतसर घूमने गया था। इस दौरान उसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। वीडियो में युवक गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में कुल्ला करता दिखाई दे रहा था। इसके बाद सिक्ख समुदाय के लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए पुलिस से शिकायत की थी।

विज्ञापन
A man has been arrested for allegedly engaging in objectionable behavior in the holy sarovar at Golden Temple
गोल्डन टेंपल के सरोवर में कुल्ला करने वाला लोनी में गिरफ्तार - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में कुल्ला करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अंकुर विहार थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी का रहने वाला सुव्हान है। पुलिस के अनुसार आरोपी सुव्हान कॉलोनी में ही संचालित अपने भाई के मेडिकल स्टोर पर काम करता है। 

विज्ञापन


15 जनवरी को वह अमृतसर घूमने गया था। इस दौरान उसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। वीडियो में युवक गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में कुल्ला करता दिखाई दे रहा था। इसके बाद सिक्ख समुदाय के लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए पुलिस से शिकायत की थी। साथ ही जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया आरोपी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर एसीपी कोर्ट में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया है। युवक के खिलाफ फिलहाल कोई प्राथमिकी कहीं दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसजीपीसी करेगी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

सच्चखंड श्री दरबार साहिब की पवित्र मर्यादा का उल्लंघन करने के मामले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) ने सख्त रुख अपनाते हुए युवक सुव्हान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला लिया है। एसजीपीसी ने अमृतसर पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत देकर मामला दर्ज करने की अपील की है।

एसजीपीसी के कानूनी सलाहकार अमरबीर सिंह सियाली ने बताया कि इस संवेदनशील मामले की कई दिनों तक गहन जांच की गई, जो अब पूरी हो चुकी है। जांच में सामने आया है कि युवक की नीयत श्रद्धा के साथ माथा टेकने की नहीं थी और उसकी गतिविधियां सिख मर्यादा के अनुरूप नहीं पाई गईं।


उन्होंने स्पष्ट किया कि युवक द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से मांगी गई माफी सिख मर्यादा के अनुसार स्वीकार्य नहीं है। एसजीपी ने कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी घटनाएं संगत की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं, इसलिए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed