फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A high school boy misdeed with a first class student in ghaziabad

मां को बताया दर्द: पहली कक्षा के छात्र संग हाई स्कूल के लड़के ने किया कुकर्म, खत्ते पर ले जाकर की घिनौनी हरकत

Mon, 30 Dec 2024 05:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 30 Dec 2024 05:17 PM IST
सार

मसूरी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले हाई स्कूल के 15 वर्षीय छात्र ने पास में रहने वाले कक्षा एक के 6 वर्षीय छात्र के साथ रविवार शाम गांव के बाहर बने खत्ते में ले जाकर कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
A high school boy misdeed with a first class student in ghaziabad
पहली कक्षा के छात्र संग इंटर के लड़के ने किया कुकर्म - फोटो : freepik

विस्तार

गाजियाबाद स्थित मसूरी क्षेत्रांतर्गत एक गांव में छात्र द्वारा मासूम के साथ कुकर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। मासूम ने अपनी मां से घर जाकर घटना की जानकारी दी। पीड़ित के पिता ने आरोपी छात्र के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

खत्ते पर ले जाकर किया कुकर्म
मसूरी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले हाई स्कूल के 15 वर्षीय छात्र ने पास में रहने वाले कक्षा एक के 6 वर्षीय छात्र के साथ रविवार शाम गांव के बाहर बने खत्ते में ले जाकर कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। मासूम छात्र ने अपने घर जाकर अपनी मां को उसके साथ हुई घटना की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने दी तहरीर
मासूम के पिता ने आरोपी छात्र के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस सहायक आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित मासूम के पिता ने गांव के ही नाबालिग के खिलाफ कुकर्म करने का आरोप लगाया है। जांच पड़ताल की जा रही है,जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed