फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A group of monkeys attacked a family in Vivek Vihar

Ghaziabad News: विवेक विहार में बंदरों के झुंड ने परिवार पर किया हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
A group of monkeys attacked a family in Vivek Vihar
विवेक विहार कालोनी में महिला व बच्चों पर हमला करते बंदर। स्रोत वीडियो ग्रैब - फोटो : mathura
हापुड़। मेाहल्ला विवेक विहार (राधापुरी) में बंदरों के झुंड ने स्कूटी सवार महिला, उसके साथ मौजूद एक बच्चे और किशोर पर हमला कर दिया। हमले के दौरान स्कूटी मकान की दीवार से टकराकर नाली में गिर गई। इसके बाद एक घर में छिपकर जैसे-तैसे तीनों ने अपनी जान बचाई। पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में पालिका के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर के समय एक स्कूटी पर महिला और दो बच्चे सवार थे। इस दौरान मोहल्ला राधापुरी से विवेक विहार को मुड़ने वाले मोड़ पर बंदरों का झुंड सड़क पर उत्पात मचा रहा था। जैसे ही स्कूटी सवार तीनों मोड़ पर पहुंचे तो बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के दौरान स्कूटी का बैलेंस बिगड़ गया और स्कूटी सामने वाले मकान की दीवार से टकराकर नाली में गिर गई।
विज्ञापन


इस दौरान पीछे बैठा किशोर बचते ही भागकर पास में ही एक घर का दरवाजा खुला होने पर उसमें घुस गया, लेकिन बंदरों ने महिला और बच्चे पर हमला जारी रखा। स्थानीय लोगों ने बताया कि बचाव के दौरान बंदरों ने महिला के पैर में काट लिया। बंदरों से बच्चे को बचाते हुए महिला अपने एक घर में घुस गई। इसके बाद बंदर भी घर में घुस गए, लेकिन अंदर के दरवाजे में नहीं घुस सके। करीब आधा घंटे बाद जाकर तीनों की जान स्थानीय लोगों ने बचाई और सभी अपने घर वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

प्रतिदिन गुजरते हैं सैकड़ों लोग

स्थानीय निवासी राकेश अग्रवाल, हर्ष गुप्ता, वैभव गुप्ता आदि ने बताया कि रेलवे रोड से फ्री गंज रोड रेलवे पार्क के बाहर तक शॉर्ट कट के लिए लोग इस रास्ते का प्रयोग करते हैं। दोनों ही मोहल्ले शहर के पॉश इलाके में हैं। इसके बाद भी बंदरों का झुंड प्रतिदिन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर देता है। शिकायत के बाद भी पालिका के अधिकारी बंदरों को नहीं पकड़वाते हैं। इससे लोगों में नाराजगी है।

----

मोहल्ले में एक टीम भेजकर बंदरों को पकड़वाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।

- संजय कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed