फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A girl playing outside the house and a woman walking in the street were bitten by a dog.

Ghaziabad News: घर के बाहर खेल रही बच्ची व गली में जा रही महिला को कुत्ते ने काटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
A girl playing outside the house and a woman walking in the street were bitten by a dog.
गाजियाबाद। घर के बाहर खेल रही बच्ची व गली में जा रही महिला समेत 298 लोगों को आवारा कुत्तों ने काट लिया। सभी घायल जिला अस्पताल, जिला संयुक्त अस्पताल के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने पहुंचे। सार्वजनिक अवकाश के बावजूद कुल 398 लोगों को टीका लगाया गया। घायलों में आठ लोगों को पालतू कुत्ते, सात लोगों को बिल्ली और नौ लोगों को बंदर ने काटा था।
विज्ञापन

सुदामापुरी में रमेश की पांच वर्षीय बेटी परी रविवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान वह बिस्किट भी खा रही थी। कुत्ते ने बिस्किट लेने के चक्कर में बच्ची पर झपट्टा मारा और हाथ में काट लिया। वहीं, नंदग्राम के डी ब्लाॅक निवासी संगीता रविवार की रात दुकान से सामान लेकर घर जा रही थी। गली में बैठे कुत्ते के पैर पर संगीता का पैर पड़ गया। इससे कुत्ते ने संगीता के पैर में काट लिया।
विज्ञापन


सोमवार को टीका लगवाने पहुंचे घायलों में 32 बच्चे, 19 बुजुर्ग और 27 महिलाएं थीं। सबसे अधिक एमएमजी अस्पताल में 119 लोगों को एआरवी लगाई गई। अस्पताल में विजयनगर, प्रताप विहा, राहुल विहार, अर्थला, नंदग्राम, सुदामापुरी क्षेत्र के थे। वहीं संयुक्त अस्पताल में गोविंदपुरम, संजयनगर, सिहानी गांव सहित अन्य क्षेत्रों के 64 घायल पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed