{"_id":"6826416b9c127d5332013cc2","slug":"a-friend-was-shot-for-casting-an-evil-eye-on-his-daughter-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-4986-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बेटी पर गंदी नजर रखने पर दोस्त को मारी थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बेटी पर गंदी नजर रखने पर दोस्त को मारी थी गोली
विज्ञापन
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बेटी के साथ छेड़छाड़ करने और गंदी नजर रखने पर पिता ने अपने दोस्त को गोली मारी थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह आरोपी को लोनी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा बरामद हुआ है। गोली लगने से घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक को गोली मारी गई थी। युवक के चेहरे पर गोली लगी थी। गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में घायल युवक का अभी इलाज चल रहा है। घायल के परिजनों ने दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह और गोली लगने से घायल युवक पड़ोस में रहते हैं। दोनों में दो साल से गहरी दोस्ती हैं। दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना भी है। आरोप है कि गोली लगने से घायल युवक उनकी बेटी पर गलत नजर रखता था। वह उनकी बेटी को गलत तरीके से छूता था। बेटी के बताने पर आरोपी ने दोस्त से बात की। इस दौरान मंगलवार रात दोनों में झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद आरोपी ने दोस्त के चेहरे पर तमंचे से गोली मार दी।
हरिद्वार भाग गया था
गोली मारने के बाद आरोपी अपना फोन बंद कर हरिद्वार के लक्सर भाग गया था। वह पुलिस के डर से छिप गया था। बृहस्पतिवार को वह चोरी छिपे लोनी आया था, लेकिन पुलिस को भनक लग गई और उसे गिरफ्तार कर लिया।