फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A flight was cancelled on the second day as well, Kolkata's flight took off 18 hours late, commotion

Ghaziabad News: दूसरे दिन भी एक फ्लाइट रद्द, कोलकाता की 18 घंटे देरी से उड़ी, हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
A flight was cancelled on the second day as well, Kolkata's flight took off 18 hours late, commotion
विमान से उतारे जाने के बाद लेटकर विरोध जताता यात्री।  - फोटो : संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट पर सोमवार को दूसरे दिन भी विमानों का आवागमन प्रभावित रहा। इंडिगो की सुबह 10:30 बजे वाराणसी जाने वाली फ्लाइट अचानक रद्द कर दी गई। एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों को निराश होकर लाैटना पड़ा। वहीं रविवार शाम 5.05 बजे रद्द हुई एअर इंडिया एक्सप्रेस की कोलकाता जाने वाली फ्लाइट 1X 1512 ने 18 घंटे बाद सुबह 11:41 बजे उड़ान भरी। इस दौरान यात्रियों को तीन बार विमान में बैठाकर उतारा गया। उड़ान को बार-बार री-शेड्यूल किया गया। इससे नाराज यात्रियों ने टर्मिनल से लेकर रनवे तक जमकर हंगामा किया।



इन यात्रियों को रविवार को हंगामे के बाद एअरलाइंस कंपनी ने होटल में ठहराकर सोमवार सुबह भेजने का आश्वासन दिया था। सुबह 3 बजे ही करीब 57 यात्रियों को एयरपोर्ट लाया गया। यात्री सन्नी जागलन ने बताया कि सुबह 6 बजे सभी को विमान में बैठा दिया गया, लेकिन करीब एक घंटे बाद ही सबको उतारकर टर्मिनल भेज दिया गया। फिर सुबह आठ बजे सबको बैठाया गया और इस बार करीब 45 मिनट के बाद सभी को उतार दिया गया।
विज्ञापन




ऐसे में यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया। सभी ने हंगामा किया। कुछ यात्री रनवे पर ही लेट गए और विरोध जताया। सन्नी ने बताया कि सुबह 10 बजे एक अधिकारी ने उन्हें फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी दी तो वह लोग लौट गए। इस दौरान कुछ यात्री एयरपोर्ट पर ही रुके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




करीब एक घंटे बाद तकनीकी खराबी दूर कर ली गई और 11:41 बजे फ्लाइट ने उड़ान भरी व दोपहर 1:48 पर कोलकाता पहुंची। यात्री अमृत्य सिन्हा ने बताया कि उनके माता-पिता बीमार हैं, इस कारण उन्हें काफी परेशानी हुई। एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि कुछ दिक्कतें थीं जिन्हें दूर करने के बाद उसी एअरक्रॉफ्ट ने 11:41 पर उड़ान भरी।



पहले भी हो चुके हैं विरोध-प्रदर्शन



यह पहला मौका नहीं था जब यात्रियों ने हिंडन एयरपोर्ट पर हंगामा किया हो। इससे पहले भी यहां प्रदर्शन के वीडियो वायरल हुए हैं।दरअसल, यहां लंबे इंतजार के बाद 2024 से उड़ानें शुरू हुई थीं। मार्च 2024 के बाद यहां से कई नई उड़ानें शुरू हुईं। इसके साथ ही आए दिन विमान रद्द होने, हंगामे, लगेज खोने या टूटने जैसी शिकायतें भी सामने आ रही हैं। कोलकाता व पटना की उड़ानों से संबंधित अधिक शिकायतें सामने आई हैं।



कुछ प्रमुख घटनाक्रम



18 मार्च को सबसे पहले कोलकाता से आई फ्लाइट को हिंडन एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान दिक्कत आई थी। करीब बीस मिनट तक फ्लाइट हवा में उड़ती रही थी। इससे यात्री डर गए थे और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था।

14 जून को पटना से आकर हिंडन एयरपोर्ट पर उतरी फ्लाइट के 150 यात्रियों का लगेज हिंडन पर उतरने की बजाय बनारस पहुंच गया था। करीब 24 घंटे बाद यात्रियों को उनका समान मिला।



15 जून को 1X1512 की ही हिंडन से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट को तकनीकी खामियों के कारण रद्द किया गया था। तब यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया था।

3 मई को पटना की फ्लाइट बोर्ड होने के बाद तकनीकी कारणों के कारण रद्द कर दी गई थी। इस दौरान भी यात्री नाराज हुए थे।

पार्किंग क्षेत्र न होने की वजह से हो रही समस्या
अब तक अधिकतर विमान जो रद्द हुए उसमें एअरलाइंस कंपनी ने कई बार एयरपोर्ट पर पार्किंग की जगह न मिलने की बात कही। वर्तमान में हिंडन एयरपोर्ट पर 21 उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। इस कारण रोजाना एयरपोर्ट पर करीब 2500 यात्री पहुंच रहे हैं। इतनी संख्या में उड़ानें शुरू हुई हैं, लेकिन उसके मुताबिक न तो जगह है न सुविधा। एयरपोर्ट निदेशक उमेश यादव ने बताया कि प्रबंधन ने एयरफोर्स से पार्किंग के लिए जगह की मांग की है। एयरपोर्ट को बड़ा करने के लिए आगे जमीन देने की भी बात कही गई है। उन्होंने कहा कि हम इसी प्रयास में हैं कि यात्रियों की सुविधाएं और बढ़ाई जाएं। जल्द ही व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाएंगी।



अब तक अधिकतर विमान जो रद्द हुए उसमें एअरलाइंस कंपनी ने कई बार एयरपोर्ट पर पार्किंग की जगह न मिलने की बात कही। वर्तमान में हिंडन एयरपोर्ट पर 21 उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। इस कारण रोजाना एयरपोर्ट पर करीब 2500 यात्री पहुंच रहे हैं। इतनी संख्या में उड़ानें शुरू हुई हैं, लेकिन उसके मुताबिक न तो जगह है न सुविधा। एयरपोर्ट निदेशक उमेश यादव ने बताया कि प्रबंधन ने एयरफोर्स से पार्किंग के लिए जगह की मांग की है। एयरपोर्ट को बड़ा करने के लिए आगे जमीन देने की भी बात कही गई है। उन्होंने कहा कि हम इसी प्रयास में हैं कि यात्रियों की सुविधाएं और बढ़ाई जाएं। जल्द ही व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed