फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A fine of 60 lakhs was imposed on the firm for carrying out construction work against the norms

Ghaziabad News: मानकों के विपरीत निर्माण पर 60 लाख जुर्माना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
A fine of 60 lakhs was imposed on the firm for carrying out construction work against the norms
गाजियाबाद। यूपीसीडा की ओर से मेसर्स चौधरी एसोसिएट्स पर मानकों के विपरीत निर्माण कार्यों को करने पर 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में विकास कार्यों की निगरानी के लिए नियुक्त की गई फर्म राइट्स लिमिटेड की रिपोर्ट आने के बाद डीजीएम आरएस यादव ने फर्म पर सोमवार को जुर्माना लगा दिया।
विज्ञापन

राइट्स लिमिटेड की ओर से गत 24 अप्रैल को जांच रिपोर्ट, फोटो समेत प्रस्तुत की गई थी। इसमें कहा गया कि मेसर्स चौधरी एसोसिएट्स की ओर से कार्यों को अत्यंत धीमी गति से किया जा रहा है। कई दिनों तक माह में कार्य बंद रहता है। साथ ही फर्म की ओर से जिन निर्माण कार्यों को पूरा कर लिया गया है, उनके निर्माण के दौरान मानकों का ख्याल नहीं रखा गया है। इसकी वजह से सड़कों का निर्माण लेआउट के विपरीत हुआ है। मामले की रिपोर्ट गत शनिवार को यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी के सामने पेश की गई। सीईओ ने डीजीएम के साथ रिपोर्ट की समीक्षा की। डीजीएम आरएस यादव ने बताया कि चौधरी एसोसिएट्स को वर्तमान में 17 सड़कों के निर्माण समेत अन्य कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रिपोर्ट के अनुसार कार्यों को समझौता पत्र में तय मानकों के विपरीत किया गया है। इसे देखते हुए फर्म पर 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed