फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A fight broke out between the engineer couple who reached the mediation center

Ghaziabad News: मध्यस्थता केंद्र पर पहुंचे इंजीनियर दंपती में मारपीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
A fight broke out between the engineer couple who reached the mediation center
गाजियाबाद। कचहरी स्थित मध्यस्थता केंद्र पर पहुंचे इंजीनियर दंपती में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। केंद्र से बाहर निकलकर दोनों पक्ष फिर से भिड़ गए और एक दूसरे पर लात-घूसों और हैंड बैग से वार किए। पुलिस दोनों पक्षों को कविनगर थाने लेकर पहुंची। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

कचहरी परिसर में स्थित मध्यस्थता केंद्र पर नगर निवासी युवती और नोएडा निवासी युवक अपने-अपने परिजनों के साथ पहुंचे। युवक नोएडा में तो युवती हैदराबाद में निजी कंपनियों में बतौर इंजीनियर तैनात हैं। सलाहकार ने दोनों पक्षों की बातें सुनीं। इसी दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए। बताया गया कि दोनों पक्षों में धक्कामुक्की होने के बाद केंद्र से बाहर पहुंचे। कुछ देर बाद फिर से दोनों पक्षों में लात-घूसे चले। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कविनगर थाने ले गई। जहां लड़के पक्ष ने तलाक देने के लिए 51 लाख रुपये मांगने और बहन से छेड़छाड़ करने व मारपीट करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। लड़की पक्ष ने भी छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाकर तहरीर दी है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed