फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A farmer arrived at the Sampoorna Samadhan Diwas with his kurta on fire, causing commotion

Ghaziabad News: संपूर्ण समाधान दिवस में कुर्ते में आग लगाकर पहुंचा किसान, हड़कंप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
A farmer arrived at the Sampoorna Samadhan Diwas with his kurta on fire, causing commotion
मोदीनगर। तहसील मुख्यालय स्थित सभागार में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस के दौरान गोविंदपुरी कॉलोनी निवासी किसान सत्येंद्र कुमार कुर्ते में आग लगाकर अधिकारियों के सामने पहुंचे। आग देखकर वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने आग को बुझाया। अधिकारियों ने किसान सत्येंद्र के केस की आख्या मांगी है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब 1.45 बजे एडीएम एफ सौरभ भट्ट, उपजिलाधिकारी निखिल चक्रवती, तहसीलदार रजत सिंह और अन्य अधिकारी फरियादियों की शिकायतें सुन रहे थे। तभी किसान सत्येंद्र कुमार अपने कुर्ते में आग लगाकर भारत माता की जय बोलते हुए अधिकारियों के सामने पहुंचा। समाधान दिवस में मौजूद लोगों ने सत्येंद्र कुमार सेे आग बुझाने के लिए कहा मगर किसान ने उनकी बात नहीं मानी। इसके बाद पुलिसकर्मी तेजी से दौड़ते हुए किसान के पास पहुंचे और किसी तरह किसान कोे शांत करा कुर्ते की आग बुझाई। सत्येंद्र कुमार मुख्यमंत्री के नाम एक सुसाइड नोट भी लेकर गए थे। जिसमें उन्होंने पुलिस की कार्यशैली से खफा होकर आत्मदाह करने की बात लिख रखी थी।
विज्ञापन

सत्येंद्र कुमार की ओर से मुख्यमंत्री को लिखे पत्र के अनुसार गांव कादराबाद में उनकी कृषि भूमि थी। सत्येंद्र कुमार का आरोप है कि भूमाफियाओं ने जालसाजी से उनकी कृषि भूमि बेच दी। उन्होंने मोदीनगर थाने में भूमाफियाओं के जालसाजी और धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सत्येंद्र कुमार का आरोप है कि पुलिस ने भूमाफियाओं से साठगांठ के कारण केस में दो बार फाइनल रिपोर्ट लगा दी। सत्येंद्र कुमार का कहना है कि वह निष्पक्ष जांच के लिए उपजिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगा चुके है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सत्येंद्र के अनुसार मुख्यमंत्री दरबार में भी वह दो बार गुहार लगा चुके हैं मगर इसके बाद उन्हें न्याय नहीं मिला। उधर, समाधान दिवस में कुल 56 शिकायत आई, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। उपजिलाधिकारी निखिल चक्रवर्ती का कहना है कि सत्येंद्र का मामला पुलिस से जुड़ा है। पुलिस अधिकारियों से सत्येंद्र केस की आख्या मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed