{"_id":"68dec6be14d692c54309706e","slug":"a-dispute-over-a-car-collision-led-to-a-fight-and-the-alleged-snatching-of-a-gold-chain-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1001-131054-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कार टकराने के विवाद में मारपीट, सोने की चेन छीनने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कार टकराने के विवाद में मारपीट, सोने की चेन छीनने का आरोप
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव अनवरपुर में बुधवार को कार टकराने के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक पर जानलेवा हमला कर गले से सोने की चेन छीन ले जाने का आरोप है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित मुकेश तोमर ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह सरस्वती शिशु मंदिर में स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में जाने के लिए बच्चों को लेकर गांव कस्तला जा रहा था। रास्ते में कार गलती से एक युवक से टकरा गई। इस पर उसने गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उसने अपने चार-पांच साथियों को बुलाकर हथियारों से हमला कर दिया और उसके गले से सोने की चेन लूट ली।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट और सोने की चेन छीनने का आरोप लगा रहे हैं, मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।