फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A delegation of the RWA Federation met the Municipal Commissioner.

Ghaziabad News: आरडब्ल्यूए फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त से मिला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
A delegation of the RWA Federation met the Municipal Commissioner.
गाजियाबाद। फ्लैट ऑनर्स व आरडब्ल्यूए फेडरेशन, कोरवा-यूपी पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त से मिला। इस मौके पर कूड़ा निस्तारण सहित बढ़े गृहकर दरों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रतिनिधित्व कर रहे कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी (सेवानिवृत्त) ने कहा कि सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट रूल्स 2016 के मुताबिक तीन साल के अंदर निगम को सेनेट्री लैंड फिल्स बनानी थी, जो काम नहीं हो सका, जबकि डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा डालना ज्यादा हानिकारक होता है। नगर आयुक्त ने कूड़ा निस्तारण के बारे में निगम के कार्यों की जानकारी दी। कर्नल त्यागी ने कहा कि महापौर के कहने के बावजूद गृहकर बढ़ाया गया, उसके बाद भी उसे पुरानी दरों की बजाय से 78 प्रतिशत अधिक बढ़े दरों पर दोबारा लागू किया गया। प्रतिनिधि मंडल में कोरवा-यूपी के महासचिव जय दीक्षित, महासचिव कैलाश चन्द्र शर्मा, सचिव नेम पाल चौधरी, फ्लैट ओनर फेडरेशन गाज़ियाबाद के उपाध्यक्ष एमएल वर्मा सहित कई पार्षद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed