फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A deal was made to give a friend's exam for two lakh rupees.

Ghaziabad News: दो लाख रुपये में दोस्त की परीक्षा देने का तय हुआ था सौदा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
A deal was made to give a friend's exam for two lakh rupees.
गाजियाबाद/मसूरी। क्षेत्र के भगवती इंस्टीट्यूट में मंगलवार को पुलिस रेडियो भर्ती की परीक्षा देने पहुंचे एक अभ्यर्थी को ड्यूटी पर तैनात रहे निरीक्षक गिर्राज किशोर ने लखनऊ कंट्रोल रूम की सूचना पर पकड़ लिया। जानकारी करने पर पता चला कि फिरोजाबाद के मत्सेना के गांव फरौल नगरिया निवासी बलराम ने सोमवार को लखनऊ में अपने दोस्त अवधेश की जगह परीक्षा दी थी। जिसके लिए बलराम का अवधेश से दो लाख रुपये में सौदा तय हुआ था और धीरे-धीरे रुपये देने की बात हुई थी। पकड़े जाने पर बलराम ने अफसोस जताया है। मामले में पुलिस ने बलराम और अवधेश के खिलाफ मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज कर बलराम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बलराम ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह पुलिस भर्ती की भी तैयारी कर रहा है। उसने स्नातक किया हुआ है। उसके गांव के पास के गांव नगला राधे नसीरपुर निवासी अवधेश ने रेडियो की परीक्षा उसकी जगह देने के बदले दो लाख रुपये देने की बात कही। लालच में आकर उसने हां कर दी। लखनऊ में उसने अवधेश की जगह परीक्षा दे दी थी लेकिन जब वह अपनी परीक्षा मसूरी में देने आया तो वह पकड़ा गया।
विज्ञापन


मामले में निरीक्षक गिर्राज किशोर ने मुकदमा दर्ज कराया है। गिर्राज किशोर का कहना है कि मंगलवार को उनकी ड्यूटी मसूरी में परीक्षा केंद्र पर्यवेक्षक के रूप में ड्यूटी थी। उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि भगवती इंस्टीट्यूट परीक्षा केंद्र पर पहली पाली में शामिल अभ्यर्थी बलराम सोमवार को शुभम फाउंडेशन लखनऊ में अवधेश की जगह परीक्षा दे चुका है। यहां फिंगर प्रिंट मैच होने से फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। कार्यवाहक एसीपी मसूरी प्रियाश्री पाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। अवधेश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मेरा कॅरिअर हो गया खत्म

पुलिस पूछताछ में बलराम बोला ऐसा करने का मुझे अफसोस है। मैं पुलिस भर्ती की भी तैयारी कर रहा था। मेरा कॅरिअर खत्म हो गया है। इसकी जानकारी मेरे परिवार को नहीं है। मैं कहीं का नहीं रहा। मुझे माफ कर दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed