फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A deadly attack with iron rods on a business leader in protest against calling police in Ghaziabad

Ghaziabad: पुलिस बुलाने के विरोध में व्यापारी नेता पर सरियों से जानलेवा हमला, सात के खिलाफ नामजद रिपोर्ट

Thu, 05 Jun 2025 05:11 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 05 Jun 2025 05:11 PM IST
सार

आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की कर मारपीट की। हमले में उनका और उनके बेटे का मोबाइल भी मौके पर गुम हो गया। सूचना पर दर्जनों व्यापारी मौके पर एकत्र हो गए और घायल को लेकर सिहानी गेट थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
A deadly attack with iron rods on a business leader in protest against calling police in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र के भाटिया मोड़ निवासी विकास शर्मा ने पड़ोसियों से हुए विवाद के बाद नासिरपुर चौकी पुलिस बुला ली। पुलिस ने दोनों पक्षों को चेतावनी देकर थाने बुलाया। पुलिस के जाते ही आरोपियों ने विकास शर्मा पर सरिये और लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। बीच-बचाव में आए व्यापारी के भाई और पत्नी से भी आरोपियों ने धक्का-मुक्की की और घर में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंचे दर्जनों व्यापारियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सिहानी गेट थाने पहुंचे। घायल व्यापारी ने महिलाओं सहित सात लोगों को नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


अखिल भारतीय व्यापार मंडल अध्यक्ष भाटिया मोड़ विकास शर्मा ने बताया बुधवार की दोपहर नगर पालिका की टीम उनके आवास के सामने और गली में इंटरलॉकिंग का कार्य कर रही है। उन्होंने इंटरलॉकिंग कार्य मुख्य गेट से कुछ दूरी पर करने को कहा। इसी बात को लेकर पड़ोसियों ने विकास शर्मा के साथ गाली-गलौज कर दी। व्यापारी नेता ने नासिरपुर चौकी पुलिस को फोनकर बुला लिया। मौके पर नासिरपुर चौकी प्रभारी गौरव सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और दोनों पक्षों को झगड़ा न करने की चेतावनी दी और थाने आने की बात कही। 
विज्ञापन


विकास शर्मा का आरोप है कि पुलिस के निकलते ही मोहल्ले के राजेश, राहुल, अंशुल, अरूण, प्रभत उर्फ छोटू, सीता, बीना और अन्य अज्ञात हाथों में सरिया और लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और व्यापारी नेता पर हमला कर दिया। आरोपियों के हमले से विकास शर्मा लहूलुहान हो गए। विकास शर्मा के साथ मारपीट होते देख उनके भाई राकेश शर्मा, पत्नी स्वाति शर्मा और बेटी लक्षिता और बेटे यश ने आरोपियों का विरोध कर विकास शर्मा को उनके चंगुल से छुड़ाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की कर मारपीट की। हमले में उनका और उनके बेटे का मोबाइल भी मौके पर गुम हो गया। सूचना पर दर्जनों व्यापारी मौके पर एकत्र हो गए और घायल को लेकर सिहानी गेट थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घायल विकास शर्मा ने उक्त आरोपियों के खिलाफ बीएनएस के अंतर्गत हमला कर घायल करने की धारा 115(2), आपराधिक धमकी की धारा 351(2) समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed