फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A cyclist's leg was cut off after being hit by a DTC bus

Ghaziabad News: डीटीसी बस की चपेट में आने से साइकिल सवार का पैर कटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
A cyclist's leg was cut off after being hit by a DTC bus
लोनी। बॉर्डर थाने के पास तेज रफ्तार डीटीसी बस ने शुक्रवार सुबह साइकिल सवार व्यक्ति को चपेट में ले लिया। इस घटना में घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर को व्यक्ति का पैर काटना पड़ा। घायल के परिजनों ने बस चालक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। घायल कैलाश (50) दिल्ली के दयालपुर कालोनी में परिवार के साथ रहते हैं। वह दिल्ली हर्ष विहार स्थित गैस एजेंसी पर सिलेंडर गैस सप्लाई करने का कार्य करते हैं। वह शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे साइकिल से हर्ष विहार जा रहे थे। जैसे ही वह बॉर्डर थाने से कुछ दूर स्थित शनि मंदिर के सामने पहुंचे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीटीसी बस ने उन्हें टक्कर मार दी। बस का पहिया उनके सीधे पैर पर चढ़ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायल के परिजनों को सूचना देकर जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि बस को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed