फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A criminal wanted in robbery with a bounty of 25 thousand rupees was arrested after an encounter

Ghaziabad News: डकैती में वांछित 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
A criminal wanted in robbery with a bounty of 25 thousand rupees was arrested after an encounter
मुरादनगर। डकैती के मामले में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश शत्रुघन उर्फ शत्रु उर्फ भांजा निवासी कृष्णा विहार लोनी बॉर्डर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के कब्जे से तमंचा, लूटे गए बही का बैग बरामद किया गया है।
विज्ञापन

13 फरवरी में ब्रह्मनान कॉलोनी में थोक व्यापारी और उनके एक कर्माचारी से सात बदमाशों ने रुपयों से भरा थैला, हिसाब की बही व दुकान गोदाम की चाबियां लूट ली थी। लूट के दौरान बदमाशों ने गोली चलाई थी, गोली लगने से कर्मचारी बबलू घायल हो गया था। पुलिस मामले में छह बदमाशों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि पूछताछ के दौरान जब पुलिस शत्रु को लूट के सामान की बरामदगी के लिए गंगनहर पटरी पर ले गई, तब बदमाश ने वहां छिपाकर रखे तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली पैर में लगने से शत्रु घायल हो गया, उसके कब्जे से तमंचा 315 बोर, लूटी गई बही का बैग बरामद किया। पकड़े गए बदमाश के साथी उसे सिर्फ शत्रु के नाम से जानते थे, पुलिस ने एनसीआर व आसपास की जेलों में शत्रु नाम के बदमाश की तलाश की, इसके बाद बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। एसीपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश शत्रु पर थाना लिंक रोड में तीन, लोनी बार्डर में चार और थाना मुरादनगर में एक अपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed