{"_id":"687be5c500de25fca10a7ae6","slug":"a-couple-who-came-to-plead-for-divorce-in-the-family-court-got-into-a-fight-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-680693-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: परिवार न्यायालय में तलाक की पैरवी करने आए दंपती में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: परिवार न्यायालय में तलाक की पैरवी करने आए दंपती में मारपीट
विज्ञापन
गाजियाबाद।
परिवार न्यायालय में शनिवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब तलाक की पैरवी के लिए आए एक दंपती के बीच जमकर कहासुनी और मारपीट हो गई। यह घटना अदालत में सुनवाई के बाद बाहर निकलते समय हुई।
मामला कचहरी परिसर का है, जहां एक दंपती पारिवारिक विवाद के चलते मुकदमे की तारीख लेने के लिए न्यायालय में पेश हुआ था। दोनों पक्षों की ओर से अधिवक्ताओं ने मामले में तारीख लगवाई, लेकिन अदालत से बाहर निकलते ही पुरानी सीबीआई कोर्ट के बाहर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। बहस ने देखते ही देखते हाथापाई का रूप ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला ने पहले पति पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। इसके बाद पति ने भी प्रतिक्रिया दी। दोनों एक-दूसरे के साथ मारपीट पर उतर आए। मौके पर मौजूद अन्य अधिवक्ताओं और सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह मामला शांत कराया। दोनों पक्ष पहले से ही तनाव में थे और काउंसलिंग के बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए थे। वहीं, एसीपी भाष्कर वर्मा का कहना है कि मामले की अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। अगर कोई पक्ष शिकायत करता है, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।