फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A couple swindled two lakh rupees under the pretext of securing a job in the Delhi Metro

Ghaziabad News: दंपती ने दिल्ली मेट्रो में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
A couple swindled two lakh rupees under the pretext of securing a job in the Delhi Metro
मोदीनगर। नगर की देवेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी महिला ने संतपुरा कॉलोनी निवासी दंपती पर दिल्ली मेट्रो में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। डीसीपी ग्रामीण के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। देवेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी संध्या त्यागी के अनुसार काफी समय पहले भाभी लता त्यागी के माध्यम से संतपुरा कॉलोनी निवासी रामपाल सिंह और उसकी पत्नी श्रवण से मुलाकात हुई थी। रामपाल और श्रवण ने उन्हें अपने पुत्र की नौकरी परिवहन विभाग में लगने की जानकारी देते हुए नियुक्ति पत्र दिखाया। इसके बाद दंपती ने संध्या त्यागी और लता त्यागी के पुत्रों की नौकरी दिल्ली मेट्रो में लगवाने की बात कही। आरोपी ने दोनों की नौकरी लगने में पांच लाख रुपये खर्च आने की बात कही। संध्या और लता की ओर से आरोपी पक्ष को दो लाख रुपये एडवांस दे दिए गए,शेष राशि नौकरी लगने के बाद देना तय हुआ है। कुछ दिन बाद आरोपी पक्ष ने उन्हें नियुक्ति पत्र दे दिए। आरोप है कि नियुक्ति पत्र मिलने के बाद भी जब उनकी नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने छानबीन की। छानबीन में नियुक्ति पत्र फर्जी निकला। मामले की जानकारी लगने पर संध्या ने रकम वापस मांगी तो दंपती ने उनसे अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। संध्या ने डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी से मामले की शिकायत की। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि तहरीर के अनुसार रामपाल सिंह और उसकी पत्नी श्रवण निवासी संतपुरा कॉलोनी मोदीनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed