फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A car parked at home was vandalized in a dispute between the couple

Ghaziabad News: बढ़ा पौधरोपण का लक्ष्य, आज 11.43 लाख पौधे लगाए जाएंगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
A car parked at home was vandalized in a dispute between the couple
गाजियाबाद। जिले में आज सबसे बड़ा पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। पौधरोपण का लक्ष्य 9.24 लाख से बढ़ाकर अब 11.36 लाख कर दिया गया है। मंगलवार को अधिकारी दिनभर जगह चिह्नित करने में जुटे रहे। सबसे अधिक पौधे विजयनगर के रक्षाभूमि रायफल रेंज भूमि में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला वन अधिकारी ईशा तिवारी ने बताया कि पहले 9.24 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था, जिसे अब दो लाख तक बढ़ा दिया गया है, इसके आदेश सोमवार शाम को प्राप्त हुए। सबके लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। हम लक्ष्य से अधिक 11.43 लाख पौधे लगाएंगे। हम हमेशा लक्ष्य से अधिक पौधे लगाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार को सुबह छह बजे से पौधरोपण का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा, जो चलता रहेगा। विजयनगर में 11 बजे से पौधरोपण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। यहां सबसे अधिक पौधे लगाए जाएंगे। इसमें शीशम, सागौन, इमली, आम, नींबू, जामुन, कंजी, पिलखन, ढाक, सजहन, कपरान, गुलमोहर आदि के पौधे शामिल हैं। यहां 21 हेक्टेयर में वन क्षेत्र विकसित किया जाएगा। कुल छह साइट पर पौधे लगाए जाएंगे। इनकी जियो टैंगिंग की जाएगी। पौधे लगाने से लेकर उसके बड़े होने तक का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा।
विज्ञापन


लखनऊ से आए नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण
मंगलवार को लखनऊ से आए नोडल अधिकारी अमृत अभिजात ने पौधरोपण वाली जगहों का निरीक्षण किया। उन्होंने विजयनगर सहित ग्राम सभा व नगरपालिका की जमीन पर लगाए जाने वाली जगहों को भी देखा। महाअभियान के लिए बैठक कर दिशानिर्देश भी जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed