{"_id":"687e9404960fa6ae66005f29","slug":"a-car-broke-the-traffic-signal-and-collided-with-a-scooter-two-injured-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-7698-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ट्रैफिक सिग्नल तोड़कर आगे आई कार से स्कूटी में लगी टक्कर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ट्रैफिक सिग्नल तोड़कर आगे आई कार से स्कूटी में लगी टक्कर, दो घायल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
कौशांबी। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के मोहननगर निवासी जितेंद्र बड़ादा की स्कूटी में डाबर तिराहे पर ट्रैफिक सिग्नल तोड़कर आगे निकली एक कार की टक्कर लग गई। हादसे में जितेंद्र और उनकी बेटी घायल हो गए। हादसा 19 जुलाई की रात करीब 8ः34 बजे हुआ। ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सिपाही ने घायलों की मदद की। सिपाही ने चालक को रुकने को कहा लेकिन वह कार लेकर भाग गया। पुलिस ने 20 जुलाई की रात पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
दर्ज मुकदमे में जितेंद्र ने बताया कि वह 19 जुलाई की रात बेटी रितिका के साथ स्कूटी से घर की तरफ जा रहे थे। डाबर तिराहे पर रेड लाइट होने पर वो रुके थे। तभी सामने से आई तेज रफ्तार कार से उनकी स्कूटी में टक्कर लग गई। हादसे में पिता-पुत्री स्कूटी से गिरकर घायल हो गए। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में ट्रैफिक सिपाही से भी बयान लिए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कार दिखाई दी है। जल्द ही कार चालक को पकड़ लिया जाएगा।