फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A canter collided with a divider in the fog, causing a traffic jam on GT Road.

Ghaziabad News: कोहरे में कैंटर डिवाइडर से टकराया, जीटी रोड पर लगा जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
A canter collided with a divider in the fog, causing a traffic jam on GT Road.
घंटाघर के नजदीक डिवाइडर पर चढ़ा कैंटर। संवाद - फोटो : katra news
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित जीटी रोड पर शनिवार की सुबह करीब पांच बजे घने कोहरे के चलते कैंटर डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। चालक कैंटर को छोड़कर उसे हटाने के लिए क्रेन का इंतजाम करता रहा। दोपहर 12 बजे तक कैंटर डिवाइडर पर क्षतिग्रस्त हालत में खड़ा रहा। ऐसे में जीटी रोड पर भयंकर जाम लगा रहा। सड़क पर कई किमी लंबी लाइन लगी रही। आखिरकार ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कैंटर को हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई।
विज्ञापन


कोहरे में शनिवार तड़के एक कैंटर चौधरी मोड़ की तरफ से मेरठ तिराहे जाते हुए घंटाघर के पास डिवाइडर से टकरा गया। सुबह दिन निकलने पर वाहनों का दबाव सड़क पर बढ़ा तो जाम लग गया। यातायातकर्मियों की लापरवाही के कारण यह केंटर दोपहर में जाकर क्रेन मंगाकर हटवाया गया। पुलिस का कहना है कि कैंटर डिवाइडर से टकराने की कोई शिकायत नहीं मिली है। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। एसीपी ट्रैफिक जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि घंटाघर पर ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर के नेतृत्व में ट्रैफिक ड्यूटी लगती है। संबंधित यातायातकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा कि किस वजह से कैंटर हटाने में देरी हुई है।

घंटाघर के नजदीक डिवाइडर पर चढ़ा कैंटर। संवाद

घंटाघर के नजदीक डिवाइडर पर चढ़ा कैंटर। संवाद- फोटो : katra news

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed