{"_id":"6ab6de73ad87621062090d90","slug":"950-people-sang-vande-mataram-in-unison-the-school-campus-resounded-with-the-song-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-985982-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 950 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, गूंज उठा स्कूल परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 950 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, गूंज उठा स्कूल परिसर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में लीलावती रामगोपाल सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकंडरी स्कूल में नमामि भारतम् अभियान के तहत सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें करीब 950 विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने एक साथ राष्ट्रगीत गाया। इस दौरान स्कूल परिसर राष्ट्रभाव और देशभक्ति के स्वरों से गूंज उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ संयोजक रमाशंकर उपाध्याय, अध्यक्ष अरविंद भारतीय, मुख्य वक्ता शेखर साहू, प्रबंधक अमित गुप्ता, सभासद मनोज टिंकल, डॉ. गौरव त्यागी, प्रचार प्रमुख महेश तोमर और प्रधानाचार्य महेश बाबू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बताया कि कार्यक्रम में 750 विद्यार्थियों, 50 शिक्षकों और 150 अभिभावकों ने सहभागिता की। मुख्य वक्ता शेखर साहू ने विद्यार्थियों को वंदे मातरम के ऐतिहासिक महत्व और स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इसकी प्रेरणादायी भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रभाव, सांस्कृतिक चेतना और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। सामूहिक गायन के दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों ने पूरे उत्साह के साथ वंदे मातरम का गायन किया। कार्यक्रम का समापन ‘एक स्वर-एक संकल्प-एक भारत’ की भावना के साथ हुआ।
विज्ञापन