{"_id":"666dff7d5c25f44a580c0167","slug":"945-lakhs-were-withdrawn-from-the-account-by-saying-that-the-sim-was-switched-off-for-two-days-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-398634-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दो दिन सिम बंद रहने की बात कह खाते से निकाले 9.45 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दो दिन सिम बंद रहने की बात कह खाते से निकाले 9.45 लाख
विज्ञापन
गाजियाबाद। इंदिरापुरम के श्यामपार्क एक्सटेंशन निवासी आलोक बिंदल को साइबर ठग ने खुद को टेलीकॉम कंपनी से बताकर कॉल की और फिर तकनीकी समस्या के कारण दो दिन सिम बंद रहने की बात कही। इसके बाद उनके खाते से 9.45 लाख रुपये निकाल लिए। बैंक जाने पर उन्हें ठगी का पता चला। ठगों ने उनके मोबाइल की सेवाओं को अपने पास डायवर्ट कर वारदात की है। मामले में उन्होंने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
उनका कहना है कि उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को टेलीकॉम कंपनी से राहुल बताया। उसने कहा उनके नंबर को तकनीकी कारण से एक दिन के लिए बंद रखा जाएगा लेकिन उनका नंबर दो दिन तक बंद रहा। वह 12 जून को बैंक गए और खाता देखा तो पता चला कि नौ और 10 जून को उनके खाते से कई बार में 9.45 लाख रुपये निकाले गए हैं। मामले में उन्होंने पुलिस से शिकायत की। जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने उनके मोबाइल की सेवाओं को डायवर्ट कर वारदात की है। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जिन खातों में रकम ट्रांसफर की गई है। उनकी जानकारी निकलवाई जा रही है।
दोगुने मुनाफे का झांसा देकर की सात लाख की ठगी
हिंडन विहार निवासी मोहम्मद हारिश से साइबर ठगों ने निवेश कर दोगुना मुनाफा कमाने का झांसा देकर सात लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने एक नामी प्राइवेट बैंक के नाम से ग्रुप बनाया और हारिश को लिंक भेजकर उसमें जोड़ा। इसके बाद ठगों ने पांच खातों में रकम ट्रांसफर कराई। उन्होंने रुपये वापस मांगे तो ठगों ने और रकम की मांग की। मामले में उन्होंने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एडीसीपी अपराध का कहना है कि ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है।