फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   94 thousand rupees were cheated by giving the promise of earning from home

Ghaziabad News: घर बैठे कमाई का झांसा देकर 94 हजार रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
94 thousand rupees were cheated by giving the promise of earning from home
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में रहने वाले आयुष तंवर से साइबर ठगों ने घर बैठे कमाई का झांसा देकर 94 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर भास्कर मिश्रा ने बताया कि शास्त्रीनगर निवासी आयुष तंवर के मुताबिक व्हाट्सएप कॉल के जरिए एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और गूगल मैप्स पर रिव्यू करने पर 50 रुपये प्रति रिव्यू देने का झांसा दिया। आरोपी की बातों के झांसे में आकर उन्होंने गूगल रिव्यू करना शुरू किया। इस दौरान आरोपी ने उन्हें पैसा कमाने के नाम पर टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया। शुरुआत में उन्हें लाभ दिया और फिर जब पीड़ित को भरोसा हो गया तो प्रीपेड रिव्यू लेने का दबाव बनाया।
विज्ञापन

प्रीपेड रिव्यू लेने पर साइबर ठगों ने 94 हजार रुपये की ठगी कर ली। ऑनलाइन धोखाधड़ी की आशंका होने पर उन्होंने कविनगर पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया। एसीपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट ब्योरे के आधार पर आरोपी की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed