फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   94 thousand accounts are silent in the post offices of Ghaziabad and Hapur

Ghaziabad News: गाजियाबाद और हापुड़ के डाकघरों में 94 हजार खाते साइलेंट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
94 thousand accounts are silent in the post offices of Ghaziabad and Hapur
गाजियाबाद।
विज्ञापन

जिले और हापुड़ के डाकघरों में 94 हजार से अधिक खाते साइलेंट पड़े हैं। इन खातों में पिछले तीन सालों से कोई लेन-देन नहीं हुआ है। इन खाताधारकों को अब नोटिस भेजे जा रहे हैं।
इस संबंध में राजनगर स्थित डाकघर निदेशक कार्यालय के एएसपी (डाक) कौशल कुमार सिंह ने बताया कि जिन खातों में लंबे समय से लेन-देन नहीं होता है, वह खाते साइलेंट यानी निष्क्रिय कहलाते हैं। इन्हें हर महीने रिव्यू किया जाता है और लोगों को नोटिस भेजा जाता है। खाताधारक केवाईसी कराकर उसे अपडेट करा सकते हैं। एक अगस्त तक जिले में 52 हजार और हापुड़ में कुल 42728 खाते साइलेंट घोषित किए गए हैं। इनको अब नोटिस भेजे जा रहे हैं। इसके लिए खाताधारक को आधार और पैनकार्ड लेकर आना होता है और खाते को अपडेट कर दिया जाता है। लोगों को इस बारे में लगातार जागरूक भी किया जाता है। साथ ही खाताधारक ऑनलाइन सुविधा भी दे सकते हैं। इससे वह ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कर साइलेंट होने से बच सकते हैं।
विज्ञापन

मृतकों के परिजनों को देनी होती है सूचना
सिंह कहते हैं कि जिन खाताधारकों का निधन हो चुका है। उनके परिजनों को छह माह के अंदर डाकघरों को सूचना देनी होती है। उन्हें नॉमिनी के कागजात भी प्रस्तुत करते हैं। लेकिन कई बार जागरूकता के अभाव में लोग ऐसा नहीं करते हैं। इससे सालों साल उनका खाता निष्क्रिय बना रहता है। इस बारे में लोगों को कैंप के दौरान जागरूक भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed