फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   9.25 lakh cheated in the name of investment in share trading

Ghaziabad News: शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर ठगे 9.25 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
9.25 lakh cheated in the name of investment in share trading
गाजियाबाद। इंटरनेट प्लेटफार्म पर शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने और मोटा मुनाफा कमाने वाले भ्रामक विज्ञापन पर क्लिक करने पर इंश्योरेंस कंपनी के अकाउंटेंट मयंक गोयल निवासी डासना गेट साइबर ठगों के जाल में फंस गए।
विज्ञापन

नामी कंपनी से मिलता जुलता एप होने से वह साइबर ठगों के फर्जी एप पर 9.25 लाख रुपये निवेश कर दिए। रकम निकालने का प्रयास किया तो टैक्स के रूप में और धनराशि मांगी गई। पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मयंक गोयल ने बताया कि वह जनरल स्टोर भी चलाते हैं। नवंबर में उन्होंने इंटरनेट प्लेटफार्म पर एक विज्ञापन पर शेयर ट्रेडिंग के बारे में जानने का प्रयास किया। इसके बाद उन्हें एक कॉलर ने संपर्क किया और 100 प्रतिशत मुनाफा होने का झांसा दिया।
विज्ञापन

शुरुआत में उन्होंने चार बार में मुनाफे की धनराशि खाते में वापस ट्रांसफर भी की उसके बाद लगातार धनराशि निवेश कराते रहे। जब रुपये निकालने का प्रयास किया तब उनसे टैक्स की मांग की। एडीसीपी सच्चिदानंद राय ने बताया कि जिन खातों में रकम भेजी है, उन्हें फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed