फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म
शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। विरोध पर आरोपी ने युवती के साथ मारपीट कर भाग गया। मामले में पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

नगर कोेतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि नगर के ही एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ उसने अपनी बेटी का रिश्ता पक्का किया था। रिश्ता तय होने के बाद आरोपी जीशान का परिजनों की अनुपस्थिति में घर आना जाना लगा रहता था। इस दौरान आरोपी उसकी बेटी को बरगलाता रहता था। बताया कि बीते सात सितंबर को वह अन्य परिजनों के साथ कहीं बाहर गई थी। घर पर उसकी बेटी अकेली थी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी युवक उसके घर पहुंच गया। साथ ही आरोपी ने पीड़िता की बेटी को शादी का झांसा देकर तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed