{"_id":"5b0407b94f1c1be5408b7101","slug":"91526990777-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे से चलाई गोली, 40 मिनट से थे पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे से चलाई गोली, 40 मिनट से थे पीछे
Updated Tue, 22 May 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमंचे से चलाई गोली, 40 मिनट से थे पीछे
साहिबाबाद। राजेंद्रनगर औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार शाम साढे़ छह बजे केमिकल डिस्ट्रीब्यूटर पर तमंचे से फायरिंग की गई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि बदमाश 40 मिनट से डिस्ट्रीब्यूटर को गोली मारने की फिराक में थे। सीओ साहिबाबाद राकेश मिश्रा का कहना है प्रथम दृष्या मामले की जांच लेनदेन, प्रॉपटी विवाद और पुरानी रंजिश के एंगल पर की जा रही है। जांच में सामने आया है कि अनिल को गोली मारने आए दोनों बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था। दिल्ली से हत्यारे अनिल के पीछे लग गए थे। बदमाशों ने 315 के तमंचे से गोली मारी। शार्प शूटर अधिकतर पिस्टल से वारदात करते हैं। स्थानीय बदमाश तमंचे का प्रयोग करते हैं। पास की फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर राहुल ने बताया कि वह गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचा। इस दौरान आसपास की फैक्ट्रियों में काम करने वाले कर्मचारियों की भीड़ लग गई। तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।