Ghaziabad: पड़ोसी का एक्सीडेंट होने का बहाना बनाकर 85 हजार रुपये ठगे, पीड़ित अधिवक्ता ने दर्ज कराई FIR
अधिवक्ता ने पड़ोसी की मदद करते हुए 85 हजार रुपये उनके खाते में डाल दिए। बाद में पड़ोसी से बेटे का हाल जाना तो ठगी का पता चला।
विस्तार
गाजियाबाद के कोतवाली नगर से बालूपुरा पक्का बाग के एक अधिवक्ता से ठगों ने पड़ोसी का एक्सीडेंट होने का बहाना बनाकर 85 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित अधिवक्ता ने ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बालूपुरा पक्का बाग निवासी इंसाफ ने बताया कि मंगलवार को एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर बताया कि वह उनका पड़ोसी भोला बोल रहा है।
बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। ऑपरेशन के लिए एक लाख रुपये की जरूरत है। उन्होंने पड़ोसी की मदद करते हुए 85 हजार रुपये उनके खाते में डाल दिए। बाद में पड़ोसी से बेटे का हाल जाना तो ठगी का पता चला।