{"_id":"6650f54dbddd4a685e027ab7","slug":"825-lakh-cheated-on-the-pretext-of-profit-in-share-trading-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-383565-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 8.25 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 8.25 लाख ठगे
विज्ञापन
गाजियाबाद। शेयर ट्रेडिंग की ऑनलाइन क्लास और एक हजार फीसदी तक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने कौशांबी निवासी जितेंद्र कुमार से 8.25 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने 19 खातों में रकम ट्रांसफर कराई लेकिन एक रुपये भी नहीं लौटाया तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। मामले में उन्होंने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
जितेंद्र कुमार का कहना है कि उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। इसके बाद शेयर ट्रेडिंग और आईपीओ में निवेश के बारे में जानकारी दी। जिसमें एक साल में एक हजार फीसदी तक मुनाफे की बात कही। उन्हें जॉन पीटर हसमैन नाम के व्यक्ति ने निवेश के संबंध में ऑनलाइन क्लास भी दी। काफी लोगों के जुड़े होने की बात कहकर विश्वास दिलाया और कुछ रुपये निवेश कराए। करीब 8.25 लाख रुपये ले लिए। जब उन्हें रुपये वापस करने के लिए कहा तो उनके खाते ब्लॉक कर दिए। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि मामले में ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है।