फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   गर्मी ने बढ़ाए डायरिया व मलेरिया के मरीज

गर्मी ने बढ़ाए डायरिया व मलेरिया के मरीज

Tue, 01 May 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
गर्मी ने बढ़ाए डायरिया व मलेरिया के मरीज
गर्मी ने बढ़ाए डायरिया व मलेरिया के मरीज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
डेंगू से बचाव और इलाज को लेकर स्वास्थ्य विभाग अभी से अलर्ट हो गया है। जिला अस्पताल में 10 बेड और सीएचसी पर तीन-तीन बेड डेंगू मरीजों के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पतालों में डेंगू के इलाज की पूरी व्यवस्था होने की बात कही है। फिलहाल जिले में डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया है।
गर्मी की शुरुआत होने के साथ ही जिले में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मच्छरों के कहर से मलेरिया से लेकर डेंगू का बुखार मरीज में तेजी से फैलता है। इससे बचने के लिए समय रहते ही अस्पताल प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिला अस्पताल में 10 बेड और जिले की सभी सीएचसी पर तीन-तीन बेड की व्यवस्था की गई है। चिकित्सकों एवं अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वह समय से पहले दवा और संबंधित उपकरणों की व्यवस्था कर लें। आपात स्थिति में सभी चिकित्सकों को अलर्ट रहने का निर्देश भी जारी किया गया है। अफसरों का दावा है कि अब तक जिले में कोई मरीज डेंगू एवं मलेरिया का नहीं मिला है। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि डेंगू की आशंका को देखते हुए जिला अस्पताल एवं सीएचसी में डेंगू वार्ड तैयार कर लिए गए हैं। चिकित्सकों को अलर्ट रहने के लिए निर्देश हैं। अगर किसी मरीज की जांच में डेंगू आता है तो स्वास्थ्य विभाग 48 घंटे में ही इसको कवर कर लेगा। समय-समय पर मरीजों की जांच की जाती है।
विज्ञापन

चढ़ा पारा: मलेरिया और डायरिया का प्रकोप शुरू
बुलंदशहर। मई माह की शुरुआत के साथ ही तापमान बढ़ने से मौसमी बीमारियों का प्रकोप शुरू हो गया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में इसका असर दिखने लगा है। मंगलवार को जिला अस्पताल में मलेरिया, डायरिया, आंखों में जलन और एलर्जी आदि के मरीजों की लंबी कतार लगी रही। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि इस मौसम में लोगों को बेहद सावधानी बरतने की जरूरत होगी। लोगों ने जरा भी लापरवाही की तो हीट स्ट्रोक के शिकार होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed